What Is A Website ? इस डिजिटल और टेक्नोलॉजी से भरपूर युग में आज सबको यह जानने की इच्छा होती है, की वेबसाइट क्या है ? (What is a website?) , वेबसाइट कैसे काम करती है. (How a website works). वेबसाइट के कौन-कौन से प्रकार है (Types of Website) . दोस्तों क्या आप जानते हैं की वेबसाइट क्या होती है. आज हम आपको इन्हीं सब सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ-साथ वेबसाइट से जुड़ी सभी जानकारी इस पोस्ट में आपको दी जाएगी। वेबसाइट क्या है इसके साथ-साथ आपको यह भी बताया जाएगा कि वेब पेजेस क्या होते हैं? और वेबसाइट से जुड़ी अन्य जानकारी भी । टेक्नोलॉजी के इस जमाने में हम इंटरनेट पर निर्भर है. हम इंटरनेट का इस्तेमाल अपने मोबाइल या लैपटॉप या कंप्यूटर पर करते हैं. कोई भी ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए, बिजली का बिल जमा करने के लिए, मोबाइल रिचार्ज करने के लिए या किसी ना किसी तरह हम इंटरनेट का इस्तेमाल जरूर करते हैं. लेकिन सवाल यह पैदा होता है कि क्या सिर्फ इंटरनेट होने से ही हमारा काम हो जाएगा। तो इसका जवाब है जी नहीं। इंटरनेट हमारे पास होना जरूरी है. लेकिन इसके साथ-साथ अगर आपको अपना बिजली का बिल जमा...